स्वाधीनता आन्दोलन के प्रेरणा स्रोत थे स्वामी विवेकानन्द : प्रीतम

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरू तथा रामकृष्ण मिशन के संस्थापक स्वामी विवेकानन्द की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हेें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी ने सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हुए अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सभा में भारत केा विश्व का आध्यात्मिक गुरू मानने के लिए विवश कर दिया था। विश्व धर्म सभा में दिये गये उनके संबोधन ने सबका दिल जीत लिया था। भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन में गांधी जी केा मिला जन समर्थन स्वामी विवेकानन्द के आह्रवान का परिणाम था। स्वामी विवेकानन्द स्वाधीनता आन्दोलन के एक प्रेरणा स्रोत थे। आजादी के आन्दोलन में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। बालक-बालिकाओं की समान शिक्षा पर जोर देते हुए स्वामी विवेकानन्द ने चरित्र निर्माण, मन का विकास, बुद्धि का विकास एवं आत्म निर्भर बनाने वाली शिक्षा का आह्रवान किया। उनका मानना था कि धार्मिक शिक्षा पुस्तकों द्वारा न देकर आचरण एवं संस्कारों के द्वारा दी जानी चाहिए। देश की आर्थिक प्रगति के लिए वे तकनीकी शिक्षा के पक्षधर रहे।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश, विधायक मनोज रावत, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, हीरा सिह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व विधायक अनुसूया प्रसाद मैखुरी, जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, प्रदेश कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, अजय सिह, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, संजय किशोर, प्रभुलाल बहुगुणा, नेताप्रतिपक्ष नगर निगम नीनू सहगल, नागेश रतूड़ी, ताहिर अली, राजेश चमोली, राजेश शर्मा, दीप बोहरा, महेश जोशी, भरत शर्मा, गिरीश पुनेड़ा, राजेश पाण्डे, रीता पुष्प्वाण, कमलेश रमन, पुष्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी, देवेन्द्र बुटोला, श्यामलाल आर्य, यशपाल चैहान, पंकज मेसोन, अश्वनी बहुगुणा, पूनम कण्डारी, मनीष नागपाल, बसन्त पन्त, ताबी खान, सुलेमान अली, नेम चन्द, अनुराधा तिवारी, सुधीर सुनेहरा, अनूप पासी, चन्दन लाल, कुंवर सिंह यादव आदि कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *