देहरादून। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना बंद होने पर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान की अगुवाई में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार को गरीब विरोधी बताते हुए पुतला फूंका।
कांग्रेसियों ने कहा कि गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिहाज से यह योजना काफी महत्वपूर्ण थी। आम लोग इस योजना से लाभांवित हो रहे थे, लेकिन अचानक योजना बंद होने से गरीब लोगों को इलाज में आर्थिक मदद मिलनी बंद हो गई है। महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि इस फैसले से आम जनता में आक्रोश है और इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। कांग्रेसियों ने कहा कि अगर सरकार जल्द इस मामले में उचित फैसला नहीं लेती है तो कांग्रेसी आंदोलन छेड़ेंगे। प्रदर्शन में पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गोदावरी थापली, नीनू सहगल, दीप वोहरा, विपुल नौटियाल, महेश जोशी, पार्षद अर्जुन सोनकर, प्रकाश नेगी, अशोक कोहली, मुकेश चौहान, भरत शर्मा, हरविंदर सिंह, चंदन, निहाल सिंह, आदर्श समेत अन्य मौजूद रहे।