देहरादून। पार्षद का चुनाव लड़ चुके अजय शर्मा ने तमाम समर्थकों के साथ BJP में वापिसी कर ली है। साथ ही PM नरेन्द्र मोदी व CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत की नीतियों पर आस्था जताते हुए कहा कि लोकसभा की पांचों सीटों पर भाजपा रिकार्ड मतों के साथ जीत दर्ज करेगी।
महानगर कार्यालय में मेयर सुनील उनियाल गामा व महानगर अध्यक्ष विनय गोयल की मौजूदगी में निकाय चुनाव में वार्ड वार्ड 70 (लक्खीबाग) से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले अजय शर्मा, सीवी नवानी, हीरामणि ढौंडियाल, रमेश नेगी, बीना रावत, उमा पंवार, सुनीता ढौंडियाल, सुशीला रावत, राजीव पुंडीर सहित दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व विकासशील नीतियों के चलते विभिन्न संगठनों व दलों के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे जाहिर होता है कि उत्तराखंड समेत देश की जनता नरेन्द्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।
महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि देश की जनता भाजपा सरकारों के सुशासन व नीतियों से संतुष्ट व प्रभावित हैं, जिसका फायदा लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष (युवा कल्याण परिषद) जितेंद्र रावत, पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष रविंद्र कटारिया, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, श्रीमती विनोद उनियाल, महानगर महामंत्री राजेंद्र ढिल्लो, अजय सिंघल, राकेश सेमवाल, सुभाष बालियान, पंकज गुप्ता, आनंद प्रकाश नौटियाल, राजेश रावत सागर सोनकर, अखिलेश भारती समेत अनेक भाजपा नेता मौजूद थे।