देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। निर्मल नगर पुरस्कार का नाम अटल निर्मल पुरस्कार होगा। इस योजना से संबंधित प्रावधानों के विषय में अनुमोदन नगर विकास मंत्री श्री मदन कौशिक ने प्रदान कर दिया है। निर्मल नगर पुरस्कार योजना के तहत चयनित नगर निकायों को स्वच्छता सम्बन्धी अवस्थापना विकास से लाभान्वित किया जाएगा। उक्त योजना से सम्बन्धित मुख्य शहरी अवस्थापना विकास योजना के लिए कुल 480 लाख रूपये का अनुमोदन प्राप्त हुआ है।
इस योजना में प्रोत्साहन स्वरूप नगर निगम के लिए कुल 225 लाख रूपये का अनुमोदन किया गया है। इसमें प्रथम स्थान के लिए 100 लाख, द्वितीय स्थान के लिए 75 लाख तथा तृतीय स्थान के लिए 50 लाख का प्रावधान है।
नगर पालिका परिषद के लिए कुल 155 लाख रूपये का अनुमोदन किया गया है। इसमें प्रथम स्थान के लिए 75 लाख, द्वितीय स्थान के लिए 50 लाख तथा तृतीय स्थान के लिए 30 लाख का प्रावधान है।
नगर पंचायत के लिए कुल 100 लाख रूपये का अनुमोदन किया गया है। इसमें प्रथम स्थान के लिए 50 लाख, द्वितीय स्थान के लिए 30 लाख तथा तृतीय स्थान के लिए 20 लाख का प्रावधान है।
मुख्यमंत्री शहरी अवस्थापना विकास योजना के लिए कुल आवंटन का 5 प्रतिशत प्रशासनिक व्यय के रूप में अनुमोदन प्रदान किया गया है