नई दिल्ली। जी हां, यह बात पूरी तरह से सच है। RBI शीघ्र ही 20 रुपये का सिक्का जारी करने जा रहा है। 12 बहुभुज (पॉलीगॉन) वाले इस सिक्के पर अनाज बना होगा। यह सिक्का अभी चल रहे अन्य सिक्कों से डिजाइन में काफी अलग होगा।
वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किये गये नाटिफिकेेशन में दी गयी जानकारी के अनुसार 20 रुपए का यह सिक्का अन्य क्वाइन की तरह गोलाकार नहीं होगा। 20 रुपए के सिक्के का वजन 8.54 ग्राम होगा। उसका बाहरी रिंग निकेल और सिल्वर का बना होगा और बीच का हिस्सा पीतल से बना होगा। जानकारी के मुताबिक सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ का शेर और सत्यमेव जयते लिखा होगा। क्वाइन पर हिंदी में भारत लिखा होगा। सिक्के के दूसरी तरफ क्वाइन की वैल्यू यानी 20 लिखा होगा। 20 रुपए के सिक्के के 12 सिरे होंगे। हालांकि अभी सरकार ने इस सिक्के का डिजाइन जारी नहीं किया है।