असहाय एवम जरूरतमन्द बच्चों का मनाया जन्मदिन

देहरादून। अपने सपने संस्था द्वारा आज सुभाषनगर देहरादून स्थित अपने प्रांगण में असहाय एवम जरूरतमंद बच्चों का जन्मदिन मनाया। इस दौरान संस्था द्वारा केक, चिप्स एवम जन्मदिन गिफ्ट प्रदान कर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमन्द  बच्चे करन, मोहिनी, आकाश, चाँदनी, बविता, कामनी, विकास  को उनके जन्मदिन पर रविन्द्र जखमोला, अभिजीत, स्वाति, हिंमाशु, नीतू , रितु सूरज खोलिया द्वारा केक और गिफ़्ट प्रदान किया गया बच्चे अपने जन्मदिन पर गिफ्ट प्राप्त कर बहुत ही प्रसंचित दिखे। इस दौरान संस्था प्रोजेक्ट प्रबन्धक नीतू ने बताया कि संस्था प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को जरूरतमंद बच्चो का जन्मदिन मनाते आ रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चे अपने को अलग ना समझे, इन बच्चो के मन मे हीनभावना न आये की हम अलग क्यों है क्या उनका जन्मदिन  अन्य बच्चो की भांति नही मनाया जा सकता।
संस्था सचिव हिमान्शु शर्मा ने बताया कि संस्था जरूरतमंद बच्चो के शिक्षा प्रदान करने के साथ साथ  उन्हें गीत, नृत्य, आर्ट , क्राफ्ट एवम स्पोर्ट्स भी सिखाया जाता है जिससे वह भी अन्य बच्चों की तरह अपने सपने को इस क्षेत्र में साकार कर सके।  कार्यक्रम के अंत मे संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने आयोजन में आये हुए लोगो के प्रति धन्यवाद व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रितु, सूरज खोलिया अभिजीत सावन और स्वाति सिंह रविंद्र जखमोला आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *