देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान अपने लगभग 500 हैक्टेयर में फैले परिसर को स्वच्छ बनाने हेतु विभिन्न उपाय अपना रहा है। सभी पॉलीथीन, प्लस्टिक एवं अन्य कूडा-करकट का अगले दो दिवसों में एकत्रित कर निपटान कर दिया जाएगा। इस अवधि में वन अनुसंधान संस्थान परिसर के सामान्य रखरखाव से सम्बन्धित कार्य भी पूर्ण कर लिये जाएंगे। अतः वन अनुसधान संस्थान परिसर 19 एवं 20 जून, 2018 को आगंतुकों हेतु बंद रहेगा। इस सम्बन्ध में आगंतुकों हेतु किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है। यह जानकारी संस्थान द्वारा जारी एक बयान में दी गयी है।