आपके लिए बड़ा तोहफा लेकर आ रहा साल 2018

नई दिल्ली/देहरादून। क्या आपको पता है कि इस बार 2018 आपके लिए क्या बड़ा तोहफा लेकर आ रहा है। नही जानते तो हम बता देते हैं, साल 2018 में आपको बम्पर छुट्टियां मिलने वाली हैं। अगर 2017 में आप और आपकी फैमिली घूमने से रह गई हो तो 2018 में घूमने जाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दीजिए।
नवम्बर बीतने को है और फिर दिसम्बर के बाद आ जायेगा नया साल यानि हम और आप 2017 से पहुंच जायेंगे 2018 में। आपको पता है कि इस बार 2018 में आपको बम्पर छुट्टियां मिलने वाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार 2018 में 1-2 नहीं बल्कि पूरे 16 ऐसे लॉन्ग वीकेंड्स पर पड़े रहे हैं, जिनका भरपूर इस्तेमाल कर आप अपना ट्रैवल प्लान बना सकते हैं। हालांकि इस दौरान एक-दो दिन का अवकाश लेना पड़ सकता है। आईये जानते है छुट्टियों की डिटेल्स।

जनवरी का महीना:
20 जनवरी- शनिवार, 21 जनवरी- रविवार, 22 जनवरी सोमवार- बसंत पंचमी की छुट्टी पड़ रही है। 26 जनवरी- शुक्रवार- गणतंत्र दिवस की छुट्टी, 27 जनवरी- शनिवार
28 जनवरी- रविवार।
फरवरी का महीना:
10 फरवरी- शनिवार, 11 फरवरी- रविवार, 13 फरवरी- मंगलवार- महाशिवरात्रि की छुट्टी।
मार्च का महीना:
1 मार्च- गुरुवार- होलिका दहन की छुट्टी, 2 मार्च- शुक्रवार- होली की छुटी, 3 मार्च- शनिवार, 4 मार्च- रविवार, 29 मार्च गुरुवार- महावीर जयंती की छुट्टी, 30 मार्च शुक्रवार- गुड फ्राइडे की छुट्टी, 31 मार्च- शनिवार होगा।
अप्रैल का महीना :
1 अप्रैल- रविवार, 28 अप्रैल- शनिवार, 29 अप्रैल- रविवार, 30 अप्रैल- बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी।
1 मई- मजदूर दिवस का अवकाश।
जून का महीना:
15 जून- शुक्रवार- ईद की छुट्टी
16 जून- शनिवार, 17 जून- रविवार पड़ रहा है।
अगस्त का महीना:
22 अगस्त- बुधवार- बकरीद की छुट्टी, 24 अगस्त- शुक्रवार- ओनम, 25 अगस्त- शनिवार, 26 अगस्त- रविवार- रक्षाबंधन पड़ रहा है।
सितंबर का महीना:
1 सितंबर- शनिवार, 2 सितंबर- रविवार, 3 सितंबर- सोमवार- जन्माष्टमी की छुट्टी, 13 सितंबर- गुरुवार- गणेश चतुर्थी की छुट्टी, 15 सितंबर- शनिवार, 16 सितंबर- रविवार, 29 सितंबर- शनिवार, 30 सितंबर- रविवार।
अक्टूबर का महीना :
2 अक्टूबर- मंगलवार- गांधी जयंती की छुट्टी, 18 अक्टूबर- गुरुवार- राम नवमी की छुट्टी, 19 अक्टूबर- शुक्रवार- दशहरे की छुट्टी, 20 अक्टूबर- शनिवार, 21 अक्टूबर- रविवार।
नवंबर का महीना:
3 नवंबर- शनिवार, 4 नवंबर- रविवार, 5 नवंबर- सोमवार- धनतेरस
6 नवंबर- मंगलवार- छोटी दिवाली,7 नवंबर- बुधवार- दिवाली, 8 नवंबर- गुरुवार- गोवर्धन पूजा, 9 नवंबर- शुक्रवार- भाई दूज, 10 नवंबर- शनिवार, 11 नवंबर- रविवार।
दिसंबर का महीना:
22 दिसंबर- शनिवार, 23 दिसंबर- रविवार, 25 दिसंबर- मंगलवार- क्रिसमस की छुट्टी। ऐसे में आप अपनी सुविधा के मुताबिक घूमने का प्लान बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *