उडनदस्तो का किया गठन

रूद्रपुर। नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2018 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने निर्वाचन के दौरान अवैध शराब के कारोबार एवं शराब के वितरण तथा मतदाताओ को प्रभावित करने की गतिविधियो मे प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत प्रत्येक परगने मे उडनदस्तो का गठन किया है। नगर पालिका परिषद खटीमा हेतु उप निरीक्षक थाना खटीमा अशोक कुमार, आबकारी निरीक्षक हरीश चन्द्र जोशी, नगर पालिका परिषद सितारगंज, नगर पंचायत शक्तिगढ, नानकमत्ता हेतु उप निरीक्षक थाना सितारगंज रमेश बेलवाल, उप आबकारी निरीक्षक महिपाल सिंह नेगी, नगर पालिका परिषद किच्छा हेतु उप निरीक्षक थाना किच्छा भूपाल सिंह, उप आबकारी निरीक्षक उमेश पाल, नगर निगम रूद्रपुर हेतु उप निरीक्षक थाना रूद्रपुर मनोज देव, आबकारी निरीक्षक लालूराम, नगर पालिका परिषद गदरपुर व नगर पंचायत दिनेशपुर हेतु उप निरीक्षक थाना गदरपुर पीएस खाती व आबकारी निरीक्षक बाजपुर पन्ना लाल, नगर पंचायत सुल्तानपुर व केलाखेडा हेतु उप निरीक्षक थाना बाजपुर सतेन्द्र सिंह बटोला व आबकारी निरीक्षक विक्रम सिंह भण्डारी, नगर निगम काशीपुर व नगर पालिका परिषद महुवाखेडागंज हेतु उप निरीक्षक थाना काशीपुर प्रकाश चन्द्र, आबकारी निरीक्षक शशि कुमार सैनी व उप आबकारी निरीक्षक दीवान सिंह जीना, नगर पालिका परिषद जसपुर व नगर पंचायत महुवाडाबरा हेतु उप निरीक्षक थाना जसपुर अर्जुन सिंह, उप आबकारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार को नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त सभी परगनो मे सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा नामित 01 अधिकारी/कर्मचारी भी उडनदस्तो मे रहेंगे।
 जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा उडनदस्ते मे सम्मिलत सभी सदस्य सम्बन्धित परगनाधिकारी/रिटर्निग आॅफिसर के निर्देशन मे कार्य करेंगे एवं छापामारी के दौरान वीडियोग्राफी भी करेंगे। उन्होने निर्देश देते हुए कहा नियमित रूप से सघन अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्यवाही कराना सुनिश्चित करे व उसकी दैनिक सूचना प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *