देहरादून,( गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश के एक दर्जन से अधिक चिकित्सा अधिकारियों की सेवाएं उत्तराखंड शासन ने समाप्त कर दी हैं। यह सभी चिकित्सक अपनी नियुक्ति के बाद से अपनी परिवीक्षा अवधि से ही अनुपस्थित थे। इसे दृष्टिगत रखते हुए शासन ने इनकी सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया है।