महानगर अध्यक्ष देहरादून की जिम्मेदारी मधुसूदन को
देहरादून। पिछले कुछ समय से निष्क्रिय सा पड़ा उत्तराखंड का सोशल मीडिया विभाग लोकसभा चुनाव की आहट के साथ फिर से सक्रिय हो गया है। विभाग की ओर से शुक्रवार को नियुक्तियां की गयी है, ताकि संगठन को मजबूत बनाते हुए भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराया जा सके।
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग द्वारा शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें संगठन विस्तार के तहत नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिये गये। इस दौरान बताया गया कि सोशल मीडिया विभाग उत्तराखण्ड की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के पद पर पुनित चैधरी, हर्षुल शर्मा एवं साहिल पठान को नियुक्त किया गया है। इसी तरह सोशल मीडिया महानगर अध्यक्ष देहरादून पद पर मधुसूदन सुन्दरियाल एवं सचिव कार्तिक चांदना बनाये गये है। इसके साथ सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष धर्मपुर पद पर अर्पित गौतम ब्लाक अध्यक्ष सोशल मीडिया रायपुर में तरूण सोनी एवं वार्ड अध्यक्ष परवेज मिश्रा नियुक्त किये गये है।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने महानगर अध्यक्ष सोशल मीडिया देहरादून मधुसूदन सुन्दरियाल को नियुक्ति पत्र सौंपा एवं शुभकामनाएं दीं। महानगर अध्यक्ष ने सोशल मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में किस प्रकार से सोशल मीडिया राजनीति में अपना रोल निभा रही है। सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत के साथ बधाई दीं। इस अवसर पर अमरजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एवं भाजपा सोशल मीडिया द्वारा जनता में फैलाई जा रही भ्रामकता का मंुहतोड जबाब देगी। साथ ही बूथ स्तर तक सोशल मीडिया के माध्यम कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को एवं भाजपा की नाकामियों से जनसाधारण को बतायेंगे।
सोशल मीडिया विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल मौर्य ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि बूथ, ब्लाक एवं जिलास्तरीय टीमों को आगामी लोकसभा चुनाव हेतु सजग एवं सक्रिय करेंगे एवं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में सोशल मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। इस अवसर पर शुभकामनाएं देने वालों में श्रीमती गोदावरी थापली, दीप बोहरा, जगदीश चैहान, अरूण शर्मा, संदीप चमोली, नासिर हुसैन, विकास नेगी, देवश्री आदि उपस्थित थे।