उत्तराखंड कैडर के 38 IAS अधिकारियों ने नहीं दिया अचल सम्पत्ति विवरण

काशीपुर/देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड कैडर के 38 आई.ए.एस. अधिकारियों ने अपना अचल सम्पत्ति का विवरण सम्बन्धित वेबसाइट पर प्रस्तुत नहीं किया हैै। यह जानकारी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन द्वारा कार्मिक विभाग से सूचना मांगने पर प्रकाश में आयी है।
काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड कैडर केेे आई.ए.एस. अधिकारियों द्वारा वार्षिक अचल सम्पत्ति विवरण देने व न देने तथा इससे सम्बन्धित नियमों की सूचना उत्तराखंड शासन के कार्मिक विभाग से मांगी थी। इसके उत्तर में उत्तराखंड शासन के कार्मिक विभाग के लोक सूचना अधिकारी/अनुसचिव हनुमान प्रसाद तिवारी ने सम्बन्धित नियम की प्रति तथा अधिकारियोें के सम्पत्ति विवरण का विवरण भारत सरकार के अन्तर्गत ैच्।त्त्व्ॅ वेबसाइट पर उपलब्ध होने की सूचना उपलब्ध करायी।
श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार अखिल भारतीय सेवाएं (आचरण) नियमावली 1968 केे नियम 16(2) के अनुसार प्रत्येेक आई.ए.एस. अधिकारी द्वारा अपना वार्षिक अचल सम्पत्ति विवरण भारत सरकार के डी.ओ.पी.टी. के अन्तर्गत ैच्।त्त्व्ॅ वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाता है। श्री नदीम द्वारा 16 जून 2020 को उत्तराखंड कैडर के आई.ए.एस. अधिकारियोें में से 2011 से 2020 तक के अचल सम्पत्ति वार्षिक विवरण न उपलब्ध कराने वाले अधिकारियों की सूचियां डाउन लोड की गयी। इसके अनुसार उत्तराखंड कैडर के 38 आई.ए.एस. अधिकारी ऐसे हैै जिन्होंने एक या अधिक वर्ष का अपना वार्षिक अचल सम्पत्ति विवरण सम्बन्धित वेबसाइट पर प्रस्तुत नहीं किया हैै।
श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुुसार वर्ष 2020 का 10 अधिकारियों ने सम्पत्ति विवरण नहीं दिया है, 2019 का 5 वर्ष, 2018 का 12 वर्ष, 2016 का 7 वर्ष, 2015 का 4 वर्ष, 2014 का 5 जबकि 2011 व 2012 तथा 2013 में सर्वाधिक 17-17 अधिकारियों ने सम्पत्ति विवरण नहीं दिया हैै। केवल 2017 का सम्पत्ति विवरण उत्तराखंड कैडर के सभी आई.ए.एस. अधिकारियों ने दिया हैै।
वर्ष 2011 से 2020 तक अचल सम्पत्ति विवरणों में एक या अधिक विवरण न देने वाले उत्तराखंड कैडर केे कुल 38 आई.एस.एस. अधिकारियोें में 3 अधिकारियों ने 6-6 वर्षों केे 03 अधिकारियोें ने 5-5 वर्षों के, 2 अधिकारियोें ने 4-4 वर्षों के, 10 अधिकारियों ने 3-3 वर्षों केे, 3 अधिकारियों ने 2-2 वर्षों के तथा 17 अधिकारियों ने 1-1 वर्ष के सम्पत्ति विवरण नहीं दिये है।
जिन आई,ए.एस. अधिकारियोें ने 6-6 वर्षों के सम्पत्ति विवरण नहीं दियेे है उनमें रमेश कुमार सुधांशु, वी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, युगल किशोर पन्त, 5-5 वर्षों के न देने वालोें में हरि चन्द्र सेमवाल, सुशील कुमार, विजय कुमार यादव, 4-4 वर्ष वालों में विजय कुमार ढोढियाल, अतुल कुमार गुप्ता शामिल है। 3-3 वर्षों का सम्पत्ति विवरण न देने वालोें में हरबंश सिंह, अरविन्द सिंह हयांकी, अशोेक कुमार, विनोद प्रसाद, भूपाल सिंह मनराल, दीपेन्द्र कुमार चैैधरी, सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय, विनय शंकर पाडेण्य, विनोद कुमार सुमन, ऊमा कान्त पंवार शामिल है।
दो-दो वर्षों का सम्पत्ति विवरण न देने वाले अधिकारियों में धीरज सिंह गब्र्याल, राकेश कुमार तथा आशीष जोशी शामिल हैै।
एक-एक वर्ष का सम्पत्ति विवरण न देने वाले अधिकारियों में जोगडन्डेे विजय कुमार, स्वाति श्रीवास्तव, हिमांशु खुराना, एस.रामास्वामी, रंजीत कुमार सिन्हा, एस.ए.मुरूगेषन, नीरज खैरवाल, ज्योति नीरज खैैरवाल, सोनिका, विनीत कुुमार, नीतिका खण्डेलवाल, राधा एस.रतूड़ी, अहमद इकबाल, नेहा मीणा, प्रतीक जैन, राम बिलास यादव तथा सूर्या मोहन नौैटियाल शामिल हैै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *