देहरादून। पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लाक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गयी। हादसे में चार दर्जन से अधिक यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल हो गये। उन्होंने बस दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिये है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करने के साथ ही मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये है।
उत्तराखंड में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर एक बस खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह गढ़वाल मोटर्स यूजर्स की 28 सीटर यात्री बस संख्या यूके 12 पीए 0159 पौड़ी गढ़वाल के भौन से रामनगर आ रही थी। बस में 62 लोग सवार थे। सुबह आठ बजे धूमाकोट से तीन किलोमीटर पहले ग्वीन गांव के निकट बस का पट्टा टूटा और बस संगुड़ी गधेरे में जा गिरी। बस के नीचे गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए। बस की छत अलग जा गिरी। हादसे में बस में सवार 43 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच की उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में 13 लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को धुमाकोट अस्पताल में भर्ती कराया है और शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। उधर रेस्क्यू के लिये दुर्घटना स्थल के लिये भेजे गये हेलिकप्टर को मौसम खराब होने की वजह से रामनगर में एमरजेंसी लेडिंग कराया गया। घायलों को रामनगर लाकर हेलिकप्टर से हायर सेन्टर रेफर किया जा रहा है।
सीएम ने जताया गहरा दुख
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। CM ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन स्थानीय प्रशासन, पुलिस व एसडीआरएफ को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिये कि घायलों के हर संभव उपचार सुनिश्चित किया जाय। प्रशासन, पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।
मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणाा
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए, घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
PM ने जताया गहरा दुख
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पौड़ी में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है। केन्द्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने फोन के माध्यम से इस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
मृतकों की सूची
1. कु. मोनिका (16) पुत्री विजयानन्द, ग्राम अपोला 2. आरती देवी (37) पत्नी वीर सिंह, ग्राम परखण्डई 3. आर्यन (12) पुत्र वीर सिंह, ग्राम परखण्डई 4. सोहन सिंह (40) पुत्र पान सिंह ग्राम नाला 5. लक्ष्मी देवी (37) पत्नी सोहन सिंह, ग्राम नाला 6. सुशीला देवी (50) पत्नी गोविन्द सिंह, ग्राम नाला 7. मंजू देवी (30) पत्नी सोहन सिंह ग्राम ढंगलगांव 8. सुमन देवी (32) पत्नी भारत सिंह, ग्राम भौन 9. यश (10) पुत्र सोहन सिंह ग्राम ढंगलगांव 10. प्रह्लाद सिंह (52) पुत्र उम्मेद सिंह ग्राम मैरा 11. सुमित (15) पुत्र यशपाल सिंह, ग्राम मैरा 12. यशपाल सिंह (40) पुत्र सन्तन सिंह ग्राम मैरा 13. कु. लक्षिता (16) पुत्री देवेन्द्र सिंह ग्राम मैरा 14. रीना देवी (35) पत्नी रणवीरराम ग्राम बन्दरकोट 15. देवेन्द्र (40) पुत्र चन्दन सिंह, ग्राम मैरा 16. दीपिका बिष्ट (20) पुत्री नन्दन सिंह, ग्राम मैरा 17. सरिता देवी (52) पत्नी नन्दन सिंह ग्राम मैरा 18. मंजू देवी (30) पत्नी सोबन सिंह ग्राम ढंगलगांव 19. नीरज सिंह (18) पुत्र दयाल सिंह ग्राम डंडधार 20. हेमन्त चौहान (35) पुत्र वीरेंद्र सिंह चौहान ग्राम बसेड़ी 21. मनवर सिंह (50) पुत्र जोत सिंह नेहरूग्राम देहरादून 22. सरोजनी देवी (45) पत्नी मनवर सिंह नेहरूग्राम, देहरादून 23. गोपीचन्द (32) पुत्र सोहन लाल ग्राम मैरा 24. विनोद सिंह बिष्ट (30) पुत्र दिलबर सिंह ग्राम पौखाल 25. कु. अर्चना (06) पुत्री विनोद सिंह बिष्ट ग्राम पौखाल 26. सुनीता देवी (27) पत्नी विनोद सिंह बिष्ट ग्राम पौखाल 27. तुलाराम (35) पुत्र मंगतराम ग्राम बाड़ागाड़ 28. अजरुन सिंह (23) पुत्र प्रेम सिंह ग्राम मैरा 29. जसवीर सिंह (45) पुत्र सन्तन सिंह ग्राम मैरा 30. वीरेन्द्र रावत (50) (मालिक), पुत्र नन्दन सिंह रावत ग्राम सिसई 31. चम्पा देवी (40) पत्नी कुंवर सिंह ग्राम टण्डोली 32. सन्तन सिंह रावत (50) पुत्र बचेसिंह रावत ग्राम डंडधार 33. संगीता देवी (35) पत्नी भजन सिंह ग्राम पीपली 34. बबली ध्यानी (35) पत्नी सुखदेव ध्यानी ग्राम अपोला 35. डबल सिंह (50) पुत्र सातन सिंह ग्राम अपोला 36. त्रिलोक सिंह (54) पुत्र झबर सिंह ग्राम डुडेरा 37. बीना देवी (42) पत्नी नरेन्द्र सिंह ग्राम भौन 38. नरेन्द्र सिंह (47) पुत्र ज्ञान सिंह ग्राम भौन 39. कु. मानसी (10) पुत्री दिनेश सिंह ग्राम भोगपुर (जसपुर) 40. अजरुन सिंह (12) पुत्र दिनेश सिंह ग्राम भोगपुर (जसपुर) 41. रणवीर राम (40) पुत्र बच्चीराम ग्राम बन्दरकोट 42. श्यामलाल (62) पुत्र जगतराम ग्राम नऊ 43. भारत सिंह (44) पुत्र ज्ञान सिंह ग्राम भौन 44. अमित रावत (24) पुत्र मान सिंह ग्राम पीपली 45. आशा देवी (40) पत्नी सतीश ग्राम पीपली 46. अंकुश (09) पुत्र सोहन सिंह ग्राम नाला 47. बीर सिंह (48) पुत्र चन्दन सिंह ग्राम बाड़ाडाण्डा 48. विष्णु कुमार निवासी रोहिणी दिल्ली।
घायलों की सूची
1. सुनील (21) पुत्र सतीश ग्राम तैड़िया 2. अजीत (19) पुत्र मदन सिंह ग्राम पीपली 3. दीपचन्द (24) पुत्र चमनलाल ग्राम पीपली 4. रोहित (12) पुत्र रणवीर सिंह ग्राम भौन 5. नीरज (13) पुत्र कुंवर सिंह ग्राम टडोली 6. विवेक सिंह (12) पुत्र भारत सिंह ग्राम भौन 7. आरवी रावत (34) पुत्र एमएस रावत ग्राम मुस्याखाद 8. अंकित (10) पुत्र अशोक कुमार ग्राम पीपली 9. शीशपाल (57) पुत्र तेगिया सिंह ग्राम डंडधार 10. आयुषी (05) पुत्री सोबन सिंह ग्राम डंगलगांव 11. हिमांशु (04) पुत्र भजनु सिंह देहरादून 12. ईशिता (03) पुत्र विनोद सिंह पोखार तोलियूंडांडा 13. सतीश कुमार (39) पुत्र मोहन लाल ग्राम लंगूड़ी पौड़ी।