उत्तराखंड: निकाय चुनाव को लेकर स्थिति साफ, इस दिन होगे चुनाव

देहरादून। लम्बे इंतजार के बाद उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को स्थिति स्पष्ट हो गयी। प्रदेश में आगामी 18 नवम्बर को ही निकाय चुनाव सम्पन्न कराए जाएंगे। इसके साथ ही चुनाव को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है।उत्तराखंड में अब निकाय चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। प्रदेश में चुनाव 18 नवंबर को ही होंगे। आज राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने प्रेसवार्ता कर निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू करने की घोषणा की। प्रदेश में 7 नगर निगम, 39 नगर पालिका और 38 नगर पंचायतों में चुनाव संपन्न होंगे। तीन निकायों में आरक्षण लागू न होने के कारण 92 निकाय में से केवल 84 निकाय में ही चुनाव संपन्न किए जाएंगे।
 ये हैं चुनाव कार्यक्रम
-15 अक्तूबर को आयोग ने चुनाव आचार संहिता जारी की।
-20 से 22 अक्तूबर तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी।
-27 अक्तूबर को नाम वापसी होगी।
-18 नवंबर को मतदान होगा।
-20 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *