उत्तराखंड: भाजपा ने रखा इतने लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

सदस्यता अभियान की शुरूआत 6 जुलाई से
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)।  भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश में 2 लाख से अधिक नये सदस्य बनाये जायेगे। इसके लिये 6 जुलाई से सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया जा रहा हैं। विधायक खजानदास को सदस्यता प्रमुख बनाया गया है।
उक्त जानकारी देते हुये भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डाॅ॰ देवेन्द्र भसीन ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाहजी के निर्देश के अनुरूप पूरे देश में भाजपा की वर्तमान सदस्यता में 20 प्रतिशत से अधिक सदस्य और जोडें़ जाने हैं। भारतीयजनता पार्टी की उत्तराखण्ड में दस लाख से अधिक सत्यापित सदस्यता हैं। ऐसे में राज्य में 2 लाख से अधिक सदस्य बनाये जाने है। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख शिव राज सिह चैहान ने उत्तराखण्ड में प्रदेश महामंत्री व विधायक खजान दास को सदस्यता प्रमुख बनाया है। जबकि किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक खिलेन्द्र चैधरी सह सदस्यता प्रमुख मनोनीत किये गये हैं।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डाॅ॰ देवेन्द्र भसीन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित प्रदेशो के सदस्यता प्रमुखों तथा सह प्रमुखोंकी बैठक में उत्तराखण्ड से भी खजान दास श्री खिलेन्द्र चैधरी शामिल हुये। उन्होने बताया कि प्रदेश स्तर पर जिला सदस्यता प्रमुख व सह प्रमुख तथा मंडल सदस्यता प्रमुख व सह प्रमुख नियुक्तिकिये जा रहे हैं। नया सदस्यता अभियान 6जुलाई से प्रारम्भ होगा 10 अगस्त तक चलेगा और इसके बाद सक्रिय सदस्यता प्रारम्भ होगी जिसे 31 अगस्त तक पूरा किया जायेगा। सदस्यता अभियान के अन्तर्गत सदस्यता सर्वव्यापी व सर्वस्पर्श होगी और सभी धर्म वर्ग जाति समुदाय के लोग सदस्य बनाये जायेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *