हल्द्वानी/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। काबीना मंत्री डा. हरक सिंह रावत को नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश का साथ मिल गया है। उन्होंने डा. रावत के बहाने जंगलों में आग की बढ़ती घटनाओं के बीच अफसरों के विदेश दौरे पर सवाल उठाए हैं। यह प्रतिक्रिया डा. हृदयेश ने वन मंत्री डा. रावत के बयान के बाद दी है।
नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि विदेश जाने वाले अफसरों के विभागीय मंत्री को जानकारी न होना दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। विभागीय मंत्री के अधिकारों को बाईपास नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि डा. रावत काबिल मंत्री हैं। उनको जंगलों में लगी आग व्यथित कर रही है। अधिकारी विदेशों की सैर में मस्त हैं। उन्होंने कहा कि यह जीरो टालरेंस सरकार की कार्यपण्राली का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि वन मंत्री की इजाजत के बिना अफसरों का विदेश जाना मंत्री का अपमान है। विभागीय मंत्री की जानकारी में लाए मामलों को अफसर बाईपास नहीं कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाता है। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अफसरों को किसका संरक्षण है, सरकार को इसका जवाब देना होगा।