उत्तराखंड : मौसम विभाग ने इस दिन की बारिश-बर्फबारी की भविष्यवाणी

देहरादून। मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी कोे लेकर भविष्यवाणी की है। विभाग की ओर से कहा गया है कि उत्तराखंड के सभी जिलों में शुक्रवार रात से बारिश के आसार बन रहे हैं, जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी का भी अनुमान लगाया गया है।
सूबे में मौसम एक बार फिर करवट बदलने जा रहा है। इस बाबत मौसम विभाग की ओर से भी भविष्यवाणी की गयी है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के सभी जिलों में शुक्रवार रात से बारिश के आसार बन रहे हैं। जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी का भी अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार यहां के हिमालयी क्षेत्रों से शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ गुजरेगा, जिसके चलते मौसम का मिजाज भी बदलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार रात से बारिश होगी। आरंभिक स्थिति में प्रदेश के कुछ स्थानों पर ही बारिश का अनुमान है। शनिवार सुबह से रविवार सुबह तक समूचे राज्य में बारिश रहेगी। हालांकि बारिश हल्की से मध्यम तक हो सकती है, जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी का भी अनुमान लगाया गया है। इसके बाद बारिश में कमी होने लगेगी या मौसम साफ भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *