उत्तराखंड: राजभवन पहुंचे कांग्रेसी, समस्या समाधान की मांग

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर कांग्रेसजनों के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने राजभवन में राज्यपाल डाॅ0 के0के0 पाॅल से मुलाकात कर उन्हें महानगर देहरादून में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चैपट हुई सफाई व्यवस्था को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया।
राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का यह प्रतिनिधिमण्डल आपका ध्यान उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में नगर निगम में पिछले 10 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की ओर आकर्षित कराना चाहता है। अपनी जायज मांगों के लिए नगर निगम कर्मचारी पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर हैं, जिसके कारण पूरा महानगर कूडे के ढेर में तब्दील हो रहा है। मुख्य मार्गों से लेकर महानगर की काॅलोनियों, गली, मोहल्लों में गन्दगी व्याप्त है। नालियां चोक पड़ी हैं तथा गन्दा पानी सड़कों पर बह रहा है। बे मौसमी बरसात व गर्मी के कारण इस गन्दगी से पूरे शहर में दुर्गन्ध फैल रही है तथा बीमारियां व महामारी फैलने का खतरा पैदा हो रहा है।
कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने आरोप लगाया है कि इस हडताल के लिए राज्य सरकार, नगर विकास मंत्रालय व नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार है। सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांग जिसमें नगर निगम में कार्यरत स्वच्छता समिति के 620 कर्मचारियों को नगर निगम में संविदा कर्मचारी के रूप में समायोजित किये जाने की मांग है उस पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 22 नवम्बर, 2016 को निर्णय लेते हुए शासनादेश भी जारी किया था जिसके अनुसार 608 कर्मचारियों को समायोजित करने व 212 कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर संविदा कर्मी के रूप में समायोजित करने के आदेश दिये गये थे। किन्तु नगर निगम के मेयर व नगर निगम प्रशासन ने उक्त शासनादेश को राजनैतिक कारणों से क्रियान्वित नहीं होने दिया, जिसके कारण यह हड़ताल की स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांग है कि 22 नवम्बर, 2016 को निर्गत शासनादेश पर अमल करते हुए 620 कर्मचारियों को नगर निगम में संविदा कर्मी के रूप में समायोजित किया जाय तथा नाला गैंग में कार्य कर रहे 120 कर्मियों को भी नगर निगम के कर्मियों के रूप में समायेाजित किया जाय जो कि न्यायोचित है।
कांग्रेसजनों ने राज्यपाल से आग्रह करते हुए कहा कि राज्य सरकार को हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी जायज मांगों को मानकर हड़ताल समाप्त करने के निर्देश निर्गत करने की कृपा करें। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महामंत्री गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान, प्रभुलाल बहुगुणा, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम नीनू सहगल, राजेश कुमार, मोहन काला, सोम प्रकाश बाल्मीकि आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *