पंतनगर। नेपाल के प्रधानमंत्री, राइट श्री के.पी. शर्मा ओली आज दिल्ली के पालम हवाई अड्डे से प्रस्थान कर 11ः45 बजे पंतनगर हवाई अड्डे पर पहुंचे। जहां पर उत्तराखंड के राज्यपाल डाॅ.केके पाॅल, ने सपत्नीक, मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कृषि मंत्री डाॅ.सुबोध उनियाल, सांसद भगत सिंह कोश्यारी एवं अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।
हवाई अड्डे पर कुमाउंनी परिधान में बालिकाओं ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया तथा छोलिया नृत्य व नेपाली नृत्य की प्रस्तुति की गयी। हवाई अड्डे से श्री ओली तराई भवन पहुंचे, जहां पर उन्होंने सूक्ष्म जल-पान किया। उन्होंने व उनकी पत्नी श्रीमती राधिका शाक्या ने वहां रूद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। वृक्षारोपण के पश्चात वे विश्वविद्यालय के प्रजनक बीज उत्पादन केन्द्र गये। जहां पर कुलपति, प्रो. ए.के. मिश्रा व अन्य वैज्ञानिकों द्वारा उन्हें पंतनगर के विख्यात प्रजनक एवं केन्द्रीय बीज के उत्पादन की सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गयी।
श्री ओली ने भारत में हरित क्रांति लाने में पंतनगर के बीजों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। श्री ओली की जैविक खेती में रूचि को देखते हुए यहां पर जैविक बीज उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में भी उन्हें बताया गया। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि से सम्बन्धित तकनीकों व गतिविधियों के बारे में एक प्रदर्शनी भी केन्द्र पर लगायी गयी, जिसमें श्री ओली ने विशेष रूची दिखायी। प्रजनक बीज उत्पादन केन्द्र के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री को विश्वविद्यालय में स्थापित समन्वित खेती माॅडल दिखाया गया, जहां पर एक कृषक परिवार द्वारा खेती के साथ-साथ मुर्गी पालन, गौ पालन, मछली पालन, बŸाख पालन, मषरूम उत्पादन, कृषि वानिकी, सब्जी उत्पादन इत्यादि का समन्वय करते हुए प्रगतिशील किसान के रूप में खेती की जा रही है, जिसे देखकर अन्य किसान अपनी आर्थिक स्थिती मजबूत कर सकते हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, विधायक राजेश शुक्ला, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, मण्डलायुक्त कूमायूं चन्द्रशेखर भट्ट, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार, आईजी कूमायंू पूरन रावत, जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल, कुलपति प्रो0 एके मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 सदानन्द दाते, अपर जिलाधिकारी प्रताप सिंह शाह, जगदीश चन्द्र काण्डपाल आदि उपस्थित थे।