उत्तराखंड: BJP के लोकसभा चुनाव विभाग प्रमुखों व विस्तारकों की बैठक दो को

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड भाजपा के विभिन्न विभागों के प्रमुखों व विस्तारकों की बैठक दो जून को भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी। बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी भाग लेंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट करेंगे।
यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. देवेंद्र भसीन ने  बताया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के बाद लोकसभा चुनाव में विभिन्न कार्योंके लिए उत्तराखंड में गठित विभागों के प्रमुखों व लोकसभा विस्तारकों की महत्वपूर्ण बैठक दो जून को प्रात: 11 बजे से भाजपा प्रदेश कार्यालय पर होगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल होंगे व उनका मार्गदर्शन मिलेगा। बैठक में इन लोगों से चुनाव के दौरान आयी दिक्कतों पर भी बात होगी और भविष्य के लिए सुझाव भी लिये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *