बैडमिंटन चैम्पियनशिप का किया उद्घाटन
देहरादून। सियासत के मैदान में जमकर हाथ आजमाने वाले मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मंगलवार को नए अवतार में नजर आए, जिसको देखकर सब हैरान रह गया। सीएम के नए अवतार में आने का मौका था ऑल इंडिया सीनियर प्राइज मनी बैडमिंटन चैम्पियनशिप का। मुख्यमंत्री प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को नए अवतार में देखकर हर कोई हैरान रह गया। सियासत के मैदान में अपने विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर मुख्यमंत्री बने त्रिवेंद्र का यह नया अवतार खेल के मैदान में दिखाई दिया। सियासी मैदान में जमकर हाथ आजमाने वाले सीएम के हाथों में आज रैकेट था। युगल मुकाबले में उनके साथ संजय गुप्ता कोर्ट में थे। मुकाबला उत्तराँचल स्टेट बैडमिण्टन एसोशिएशन (यूएसबीए) के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार तथा राजेश निझौन की युगल जोड़ी के साथ था। मुकाबला शुरू हुआ। गेम में उतार चढ़ाव होते रहे और फिर आखिर नतीजा मुख्यमंत्री की टीम के पक्ष में गया। उनकी युगल जोड़ी ने 21-17 से मुकाबला देखा। उसके उपरान्त चेतन आनन्द एवं डी दीजू की युगल जोड़ी एवं टी.रूपेश कुमार तथा अक्षय देवलकर की युगल जोड़ी के मध्य शो मैच खेला गया जिसमें चेतन आनन्द एवं डी.दीजू ने 2118 से मैच जीता।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री रावत ने परेड ग्राउण्ड देहरादून में आॅल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिण्टन चैम्पियनशिप का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में विभिन्न खेलों के लिए एक अन्तर्राष्ट्रीय कोचिंग सेंटर विकसित किया जायेगा। 13 से 18 फरवरी तक होने वाली इस बैडमिण्टन प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 01 हजार 24 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में भारत के प्रसिद्ध बैडमिण्टन खिलाड़ी चेतन आनन्द, डी.दीजू, टी.रूपेश कुमार, अक्षय देवलकर भी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड खेलों की दृष्टि से उपयोगी राज्य सिद्ध हो सकता है। देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर के मैदानी जिलों में खेल के लिए अच्छे स्टेडियम है। इसके अलावा 6500 फीट की ऊँचाई पर राॅसी स्टेडियम उत्तराखण्ड में है। राॅसी में बहुत जल्द ही हाई अल्टीट्यूट स्पोटर््स प्रारम्भ करेंगे। उत्तराखण्ड में एडवेंचर पर आधारित खेलों का अच्छा स्कोप है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड का क्लाइमेट खेलों के लिए बहुत उपयुक्त है। यहां पर बारह महिने खेलों का आयोजन किया जा सकता है। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ी विभिन्न खेलों क्रिकेट, हाॅकी, बैडमिण्टन, फुटबाॅल, एथलेटिक्स आदि खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान बनाकर प्रदेश का सम्मान बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक मनोज रावत, देशराज कर्णवाल, उत्तराखण्ड के पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा, आईजी संजय गुंज्याल, डीआईजी पुष्पक ज्योति एवं विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ी उपस्थित थे।