कार्यक्रमों की तैयारी को प्रदेश अध्यक्ष ने ली बैठक
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्रवान पर उत्तराखण्ड प्रदेश में कांग्रेसजनों द्वारा सभी जिला मुख्यालयों में माह अक्टूबर में 2 अक्टूबर 2018 गांधी जयंती से 19 नवम्बर, 2018 को श्रीमती इन्दिरा गांधी की जयंती तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डाॅ0 आर0पी0 रतूड़ी ने बताया कि 2 अक्टूबर, 2018 को राश्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिन (गांधी जयंती) के अवसर पर सभी जिला मुख्यालयों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं गोश्ठियों का आयोजन करने के साथ-साथ पद यात्राओं का आयोजन किया जायेगा। इसी कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रातः 10 बजे प्रदेश कार्यालय, राजीव भवन, में एकत्र होकर पल्टन बाजार से डिस्पेंसरी रोड़ एवं पुनः प्रदेश कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में समापन के पष्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं अन्य वरिश्ठ कांग्रेसजनों द्वारा बाल वनिता आश्रम में बच्चों को भोजन वितरित किया जायेगा। कार्यक्रम में बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वरिश्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता ने यह भी बताया कि उक्त कार्यक्रमों की तैयारी हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में वरिश्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रमों की विस्तृत रूप रेखा तैयार की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, डाॅ0 संजय पालीवाल, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, संजय किशोर, गौरव चैधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 आर0पी0 रतूड़ी, गरिमा दसौनी, गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, भरत शर्मा, महन्त विनय सारस्वत, राजेश शर्मा, महेश जोशी, हरिमोहन नेगी, दीवान सिंह तोमर आदि उपस्थित थे।