एग्जिट पोल का ये है अनुमान

नई दिल्ली। गुजरात में भाजपा अपनी सरकार बचाने में सफल हो रही है, जबकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के हाथ से सत्ता जा रही है। गुजरात में दूसरे फेज की वोटिंग खत्म हो गई। इसके बाद शाम एग्जिट पोल आए। 7 एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत का अनुमान जताया गया है।
एवरेज सीटों की बात करें तो भाजपा 100 सीटों का आंकड़ा पार कर रही है। उधर, कांग्रेस को 70-80 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। हालांकि न्यूज 24- टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा को 135 सीटों तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को 47 सीटें मिल सकती हैं। बता दें कि गुजरात की 182 सीट के लिए दो फेज 9 और 14 दिसम्बर को वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। हालांकि, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, दलित नेता जिग्नेश मेवाणी और ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस का समर्थन का किया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया था कि गुजरात के नतीजे चौंकाने वाले होंगे। उधर हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है।
एक्जिट पोलों के अनुमान के मुताबिक पार्टी को महज 13 से 25 सीटें मिल सकती हैं जबकि 41 से 55 सीटों का अनुमान भाजपा के पक्ष में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *