कर्नाटक से कांग्रेस सरकार की विदाई की उल्टी गिनती शुरू : PM

बेंगलुरू । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कर्नाटक से कांग्रेस सरकार की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वह रविवार को भाजपा की ‘‘कर्नाटक नवनिर्माण यात्रा’ के समापन के मौके पर आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस देश में बहुत लूट मचाई है, अब कर्नाटक में भाजपा की सरकार राज्य के विकास को 21वीं सदी में ले जाएगी और सबकी जिंदगी को आसान बनाएगी। उन्होंने कहा कि 4.5 सालों में यहां केंद्र की ओर से मिली राशि का लाभ लोगों को नहीं मिला। यहां लोगों ने अपना कारोबार चलाया है। केंद्र में कांग्रेस थी तो कर्नाटक को 73,000 करोड़ रपए मिलते थे, हमारे समय में कर्नाटक में 2 लाख करोड़ रपए यानी 180 फीसद की बढ़ोतरी के साथ राशि मिली।

मोदी ने कहा, ‘‘कर्नाटक में उल्टी गंगा बह रही है। यहां अपराधियों का राज नजर आता है। बेंगलुरू में आम लोगों को जिंदगी जीने में परेशानी हो रही है। हम ‘‘ईज ऑफ लिविंग’ की बात कर रहे हैं और यहां कांग्रेस के शासन में ‘‘ईज ऑफ डूइंग र्मडर’ की र्चचा हो रही है। इस सरकार का विरोध करने पर जान जाने का खतरा हो रहा है। भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, कर्नाटक की पहचान 10% वाली सरकार के तौर पर हो गई है। यहां चढ़ावा दिए बिना काम नहीं होता। मोदी ने आरोप लगाया कि कर्नाटक सरकार ने भष्टाचार के नए रिकार्ड स्थापित किये हैं

मोदी ने कहा, ‘‘पहले किसानों को यूरिया के लिए परेशानी होती थी, हमने यूरिया की नीम कोटिंग की। पीएम फसल बीमा योजना बनाई, पीएम सिंचाई योजना शुरू की। किसानों को 11 करोड़ सॉइल हेल्थ कार्ड बांटे। 2018-19 के बजट में 14.5 लाख करोड़ का आवंटन किसानों के लिए किया। यह दरियादिली कांग्रेस ने कभी नहीं दिखाई। ऑपरेशन ग्रीन सफल होगा, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *