कांग्रेसियों ने किया भाजपा सरकार का पुतला दहन

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। महानगर कांग्रेस कमेेटी देहरादून के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा देहरादून शहर की जनसमस्याओं का समाधान न किये जाने पर एस्लेहाल चैक में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महानगर कांग्रेस द्वारा कई वार संबंधित नेतागणों एवं अधिकारियों को लगातार जनसमस्याओं से अवगत कराया गया है परन्तु सरकार व अधिकारियों द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि व्यापारियों पर कामर्शियल टैक्स, मलिन बस्तियों का नियमतिकरण पट्टा न दिये जाने, ई रिशाा के चालान, वनवे यातायात व्यवस्था, देहरादून को स्मार्ट सीटी बनाने जैसे अहम मुद्दे है जो जनसरोकारों से जुडे़ है पर राज्य सरकार उन पर ध्यान नही दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार का ऐसा ही रवैया रहा तो कांग्रेस का कार्यकर्ता चुप नही बैठेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए जनभावनाओं को भड़का कर देश मेें अराजकता माहौल पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन महान स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजाद करने का काम किया आज केन्द्र सरकार उनके योगदान को भुलाकर देश के ’’सर्व धर्म संभाव’’ को समाप्त करने का काम कर रही है।
श्री लालचन्द शर्मा ने कहा कि देश की जनता के साथ भाजपा ने जो वादा किया था उन वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा भाजपा के नेता अनर्गल बयानवाजी कर देश को जाति एवं धर्म में बाॅटकर साम्प्रदायिकता फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मंहगाई चरम पर है विकास का नामोनिसान नही है, राजधानी का हाल देखकर लगता है कि अन्य जनपदों का क्या हाल होगा। उन्होंने राज्य के नौजवानों का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाला समय और विकट होगा हम सबको ऐसे लोगों को सबक सिखाने की आवश्यकता है जो देश को बरवादी की ओर ले जाकर अपना उल्लू सीधा कर रहे है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, डा0 आर0 पी0 रतूड़ी, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, नवीन जोशी, पी0 के0 अग्रवाल, पार्षद नीनू सहगल, डाॅ0 विजेन्द्र पाल सिंह, राजेश शर्मा, डाॅ0 प्रतिमा सिह, डाॅ0 अरविन्द चैधरी, भरत शर्मा, उदयवीर मल, दीप बोहरा, राजीव पुंज, मुकेश चैहान, नागेश रतूड़ी, नवीन जयसवाल, जीत राम, विपुल नौटियाल, अर्जुन सोनकर, कनल पाल रावत, मोहन काला, रमेश कुमार, राजेन्द्र चैहान, आशीष रतूड़ी , विनीता रानी, विजय गुप्ता, राकेश भट्ट, अनूप कपर,, नवीन रमोला, एतात खान, लेखराज अग्रवाल, अनुराधा तिवाड़ी सावित्री थापा, महेश राणा, राजेन्द्र जोशी, बच्चन सिह राणा, राजेन्द्र खन्ना, राजेश चैधरी, निहाल सिंह, आदर्श सूद, मंजू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *