कांग्रेसियों ने किये शहीद श्रीदेव सुमन को श्रद्धा सुमन अर्पित

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद श्रीदेव सुमन के शहादत दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में अमर शहीद श्रीदेव सुमन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हेें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद श्रीदेव सुमन ने टिहरी में प्रजामण्डल की स्थापना कर सामन्तशाही के खिलाफ आन्दोलन चलाते हुए 28 वर्ष की कम उम्र में 84 दिन की अनिश्चितकालीन भूखहड़ताल कर टिहरी को राजशाही से मुक्त करवाया था। इस आन्दोलन में उन्होंने अपना वर्तमान एवं भविष्य न्यौछावर कर अपने प्राणों का बलिदान देकर अपना नाम इतिहास के पन्नों पर स्वर्णाक्षरों में अंकित कर दिया था। अमर शहीद श्रीदेव सुमन के इस बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
इस अवसर प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, डाॅ0 संजय पालीवाल, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिह भण्डारी, सुरेन्द्र रांगड़, नवीन जोशी, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, प्रदेश सचिव संजय किशोर, गिरीश पुनेड़ा, दीप बोहरा, भरत शर्मा, टीकाराम पाण्डे, अशोक वर्मा, उपेन्द्र थापली, श्यामलाल आर्य, कमलेश रमन, पुष्पा पंवार सहित अनेक कांगे्रस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *