कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

देहरादून। कांग्रेस ने गोवा में भाजपा द्वारा बनायी सरकार को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। पार्टी ने कहा कि जनभावनाओं का दमन करते हुए भाजपा ने वहां जबरन सरकार बनायी है। इसके विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। पार्टी की ओर से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्र सरकार तथा भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। देहरादून में भी कांग्रेस मुख्यालय से कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर पुतला फूंका। कांग्रेस भवन में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि देश में राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद मोदी सरकार सत्तामद में चूर होकर संवैधानिक भावनाओं को आहत कर रही है। पार्टीजनों ने कहा कि इसका जीता जागता उदाहरण गोवा है। कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी बनने के वाबजूद भी भाजपा जबरन सरकार बना रही है। कांग्रेसियों ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में हमेशा ही संविधान के अनुरूप जो भी सिंगल लाज्रेस्ट पार्टी चुनकर आती है उसी को सरकार बनाने के लिए राज्यपाल द्वारा आमंत्रित किया जाता रहा है। गोवा में जिस तरह भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद फरोख्त कर बहुमत जुटाने का काम किया गया है वह शर्मनाक है। मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने कहा कि राज्यपाल द्वारा सिंगल लाज्रेस्ट पार्टी को न बुलाया जाना लोकतंत्र व संविधान का खुला मजाक है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, राजेन्द्र शाह, प्रवक्ता डा. आरपी रतूड़ी, गरिमा दसौनी, संजय भट्ट, कमलेश रमन, लालचन्द शर्मा, सचिव गरीश पुनेठा, ताहिर अली, याकूब सिद्धिकी, प्रदेश सचिव नवीन सिंह पयाल, परिणीता बड़ोनी, नेम चन्द, महेश जोशी, दीपक धीमान, सुलेमान अली, दीप बोहरा, मोहन काला, सरदार देवेन्द्र सिंह, नवीन रमोला, अनूप पासी, अनुरंजन बक्शी, चन्दन लाल, अनिल रावत, सुधीर सुनेहरा सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *