कांग्रेसियों ने फूंका PM मोदी का पुतला

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। राजधानी देहरादून समेत राज्य के प्रत्येक जिले मुख्यालयों पर आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वाहन पर कांग्रेस जनों ने पीएम नरेंद्र मोदी की पूर्व पीएम राजीव गांधी के बारे में कई गई टिप्पणी के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया।
राजधानी देहरादून में स्वयं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदर्शन की  अगुआई की , पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्य कांत धस्माना समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। आज प्रातः कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजपुर रोड में  बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। साड़े ग्यारह बजे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में पीएम नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद व शहीदों का अपमान नहीं सहेंगे, राजीव तेरा यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान के नारे लगाते हुए ऐश्ले हाल की तरफ रवाना हुए। कांग्रेस मुख्यालय से बाहर आते ही बड़ी संख्या में पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की किन्तु पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पुलिस को कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को न रोकें इस पर पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तीखी नोंक झोंक भी हुई और इस बीच कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग के हवाले कर दिया।
कार्यक्रम में विधायक मनोज रावत, सूर्यकान्त धस्माना, विक्रम सिंह नेगी, राजकुमार, चमन सिंह,  राजेन्द्र शाह, गोदावरी थापली, लालचन्द शर्मा, प्रभुलाल बहुगुणा, अर्येन्द्र शर्मा, गरिमा दसौनी, डॉ0 आर.पी. रतूड़ी, लखपत बुटोला, राजेश शर्मा, राजेष पाण्डे, संजय किषोर, गौरव चौधरी, जयेन्द्र रमोला, भरत शर्मा, अजय नेगी, डॉ0 प्रदीप जोषी, गिरीश पुनेड़ा, ताहिर अली, बब्बन सती, सुनित राठौर, दीप बोहरा, कै0 बलवीर रावत,  अमरजीत सिंह, सूरत सिंह नेगी, देवेन्द्र बुटोला, राजेष चमोली, दीवान सिंह तोमर, नीनू सहगल, लाखीराम बिजलवाण, अष्वनी बहुगुणा, नागेश रतूड़ी, महेश जोषी, महन्त विनय सारस्वत, जगदीश धीमान, प्रणीता बडोनी, षांति रावत, मंजुला तोमर, कमलेश रमन, चन्द्रकला नेगी, विकास नेगी, संदीप चमोली, कुंवर सिंह यादव, राकेश नेगी, प्रदीप भट्ट, यशपाल चौहान, जितेन्द्र बिश्ट, देवेन्द्र सिंह, सुधीर सुनेहरा, हरविन्दर सिंह रतन, सुशील राठी, जसविन्द गोगी, मोहन काला, सावित्री थापा, राजकुमारी, धर्मसिह पंवार, सीताराम नौटियाल, अनुराधा तिवारी, सागर मनवाल, सुलेमान अली, राजवीर सिंह, सोमवती, अर्जुन सोनकर, मोहित शर्मा, षोभाराम, अनिल बसनेत, विनीत त्यागी, डी.बी. क्षेत्री,, पुश्पा देवी, सत्येन्द्र पंवार, कपिल भाटिया, बाला शर्मा, राजकुमारी क्षेत्री, सुषीला देसाई, तरंग काम्बोज, अनिल नेगी, सहित सैकड़ों कांग्रेसजन  शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *