कांग्रेस कार्यालय में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हरियाली तीज का कार्यक्रम बडे धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिह ने प्रदेश की मातृशक्ति को हरियाली तीज की बधाई देते हुए कहा कि महिलायें आज हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं। देश का नेतृत्व कर चुकी महिलाओं का जिक्र करते हुए श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता पुरूषों से अधिक होती है। अनादिकाल से महिलायें समाज की पथ प्रदर्शक रही हैं उन्हांेंने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विश्व में भारतीय नारियों का एक महत्वपूर्ण स्थान है, भारतीय नारियों ने हमेशा हर क्षेत्र में चाहे विज्ञान और तकनीक का क्षेत्र हो चाहे राजनीति का, हर क्षेत्र में कुशल नेतृत्व किया है। महिलाओं ने अन्तरिक्ष में पहुंचने का कीर्तिमान भी स्थापित किया है। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में मातृ शक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जिसे उत्तराखण्ड के इतिहास में सदैव याद किया जाता रहेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरियाली तीज पर महिला कांग्रेसजनों को बधाई देते हुए कहा कि महिलायें प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। राजनैतिक क्षेत्र मे ंभी महिलाये आज पूरे विश्व में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। इस अवसर पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तीज क्वीन तथा गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र की तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें श्रीमती पुष्पा पंवार को विजेता तथा श्रीमती कृष्णा चैहान तथा सावित्री थापा को उप विजेता घोषित किया गया।
45 की उम्र से कम में श्रीमती अलबिरा खान विजेता तथा ममता सैलवाल तथा सुशीला शर्मा को उपविजेता घोषित किया गया। गायन प्रतियोगिता श्रीमती गीता कपूर विजतेता तथा श्रीमती चन्द्र कला नेगी जयवती को उपविजेता घोषित किया गया। इस अवसर पर महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी कैन्तूरा, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, नजमा खान, मीना रावत, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, चन्द्रकान्ता गर्ग, बिमला मन्हास, बबली, कृष्णा, आशा मनोरमा शर्मा, सरोज शर्मा, गरिमा दसौनी, प्रणीता बडोनी, शांति रावत, सुशीला, मंजू चैधरी, सावित्री थापा, अनुराधा तिवारी, कमला आदि अनेक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *