कांग्रेस के आरोप निराधार, असत्य तथा काल्पनिक : भाजपा

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेज जोशी ने कांग्रेस पार्टी के द्वारा उत्तराखण्ड सरकार पर पंचायत चुनाव, आपदा, व सी.बी.आई. के दुरपयोग पर लगाये जा रहे आरोपों को निराधार, असत्य तथा काल्पनिक करार दिया। उत्तराखण्ड के विभिन्न जिलों में आयी आपदा के तहत आरक्षण में कुछ समयावृद्धि की गई थी, जो कि आज घोषित कर दिया गया है। उत्तराखण्ड सरकार पूर्णरूप से लोकतान्त्रिक व्यवस्था के तहत प्रदेष में पंचायत चुनाव कराना चाहती है, जिसके लिए सरकार पूर्ण रूप से तैयार है।
प्रदेश प्रवक्ता श्री जोशी ने प्रदेश में आयी आपदा को लेकर कांगे्रस पार्टी की नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इन्दिरा हृदयेश द्वारा जारी बयान को पूरी तरह से निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी के आराकोट क्षेत्र में आयी आपदा में मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री व संगठन के वरिश्ठ पदाधिकारियों ने स्वयं आपदास्थल पर जाकर उसका जायजा लिया। मुख्यमंत्री द्वारा जिलाधिकारी व आपदा से सम्बन्धित सभी अधिकारियों को निर्देश देकर आपदा प्रभवितों की हर सम्भव मदद करने व बन्द राजमार्गों को शीघ्र खुलवाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में राजमार्ग बन्द हैं वहां प्रदेश सरकार द्वारा हवाई मार्ग से आपदा प्रभवितों को राहत सामग्री पहुंचाई गयी तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांग्रेस के नेता आपदा प्रभावित क्षेत्रों में गये ही नहीं। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि डाॅ. इन्दिरा हृदयेश ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया या केवल देहरादून में बैठकर आरोप लगाये। उन्हांेंने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगाये गये आरोपों को पार्टी सिरे से खारिज करती है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में एन.डी.आर.एफ. से लेकर एस.डी.आर.एफ. तक, जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं।
श्री जोशी ने कांग्रेस के नेताओ द्वारा भाजपा पर सी.बी.आई. तथा सरकारी मशीनरी का दुरपयोग कराने जैसे लगाये जा रहे आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे कांग्रेस के नेताओं को यह नहीं भूलना चाहिए कि सत्ता में रहने पर कांग्रेस द्वारा दस जनपथ के माध्यम से संवैधानिक संस्थाओं का दूरपयोग किया जाता था। लेकिन हमारी सरकार संवैधानिक संस्थाओं का आदर करते हुए कार्य कर रही है। कांग्रेस आज संगठनात्मक रूप से पूरी तरह से बिखर चुकी है। वहीं सत्ता होने से एक बड़ी बौखलाहट कांग्रेस नेताओं के बयानों से साफ झलक रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने पूरी तरह से कांगे्रस को नकार दिया है जिस कारण कांग्रेस पार्टी के नेता इस प्रकार की निराधार बयानबाजी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *