कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

सोनियां, राहुल, प्रियंका समेत स्थानीय नेताओं को भी मिली जगह
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से अपनी पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों में पार्टी के सर्वोच्च नेता श्रीमती सोनिया गांधी, राश्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राश्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, श्रीमती अम्बिका सोनी, गुलाम नवी आजाद,  नवजोत सिंह सिद्धू, अहमद पटेल, आनन्द शर्मा, अशोक गहलोत, कै0 अमरिन्दर सिंह, वीरभद्र सिंह, सुशील कुमार शिंदे, कमल नाथ, कुमारी शैलजा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भंवर जितेन्द्र सिंह, सचिन पायलट, राज बब्बर, रणजीत सिंह सुरजेवाला, अनुग्रह नारायण सिंह, राजेश धर्माणी, मनीष तिवारी, सलमान खुर्षीद मुख्य रूप से शामिल हैं।
श्री धस्माना ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किषोर उपाध्याय, करण महरा, गोविन्द सिंह कुंजवाल, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोषी, के.सी. सिंह बाबा, दिनेश अग्रवाल, हीरा सिंह बिश्ट, तिलक राज बेहड, नवप्रभात,  ले.जन. (अ.प्रा.) टीपीएस रावत, रणजीत रावत, सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं षूरवीर सिंह सजवाण जैसे राज्य के नेताओं को भी स्टार प्रचारकों मे शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि शीघ ही राश्ट्रीय नेताओं के चुनावी कार्यक्रम उत्तराखण्ड की पांचो लोकसभा सीटांे में निर्धारित किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *