देहरादून। कांग्रेस ने वरिष्ठ पार्टी नेता अनुग्रह नारायण सिंह को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया है। उत्तराखंड में प्रभारी का पद वर्तमान में रिक्त चल रहा था। प्रभारी रहीं अंबिका सोनी विधानसभा चुनाव के बाद ही पद छोड़ चुकी थी और सह प्रभारी संजय कपूर भी छह महीने पहले मध्यप्रदेश भेज दिये गये थे। सिंह को दी गयी इस जिम्मेदारी पर कांग्रेसियों ने खुशी जताते हुए कहा है कि उनके अनुभवों से पार्टी मजबूती के साथ काम करेगी। वरिष्ठ नेता एवं विधायक अनुग्रह नारायण सिंह को उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त होने पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि उनकी नियुक्ति से प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलेगी। प्रीतम ने सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अनुग्रह नारायण सिंह के मार्गदर्शन में कांग्रेस संगठन को एक नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिया है कि प्रभारी को प्रदेश के कांग्रेसजनों की ओर से हर संभव सहयोग मिलेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री विजय सारस्वत, डा. संजय पालीवाल, चमन सिह, मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी, लालचन्द शर्मा, राजेन्द्र शाह, राजेन्द्र भण्डारी, महानगर अध्यक्ष पृवीराज चौहान, अजय सिंह, गरिमा दसौनी, धीरेन्द्र प्रताप, डा. आरपी रतूड़ी, राजेश चमोली, संजय किशोर, राजेश पाण्डे, दीप बोहरा, महन्त विनय सारस्वत, अमरजीत सिंह, कमलेश रमन, पुष्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी व नवीन रमोला आदि ने अनुग्रह नारायण सिंह की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की है।