किसानो की आय बढाने को दिया जा रहा इंटिग्रेटेड फार्मिग पर जोर : DM

रूद्रपुर। कृषक उत्पादन संगठन के माध्यम से किसानों की सतत् आजीविका एवं आय सृजन मे वृद्धि करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सौेजन्य से कार्यशाला का आयोेजन किया गया। कार्यशाला मे बोलते हुए जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने कहा कृषक उत्पादन संगठन के माध्यम से बीज, खाद व कीटनाशक दवाओ को इकठ्ठा खरीद कर खेती की लागत कम कर सकते है साथ ही अपने उत्पादो को संगठन के माध्यम से बेचने पर उन्हे उनके उत्पादो की अच्छी कीमत मिलेगी। जिलाधिकारी ने कहा जनपद के लघु किसानो की आय को बढाने के लिए इंटिग्रेटेड फार्मिग पर जोर दिया जा रहा है। उन्होने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा पंचायत स्तर पर जो वैज्ञानिको की टीम लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से भेजी जा रही है वे भी कृषि उत्पादक संगठन की जानकारी लोगो को उपलब्ध कराये ताकि संगठन मे रहकर किसान अच्छी आय अर्जित कर सके। जिलाधिकारी ने कहा कृषक उत्पादन संगठन को जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहेगा। उन्होने नाबार्ड के अधिकारियो को इस सम्बन्ध मे प्रत्येक सप्ताह रिपोर्ट देने के निर्देश दिये।
       कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने कहा हम अपने आप मे बाजार है हमे कृषि उत्पादन संगठन के माध्यम से तालमेल बनाने की आवश्यकता है। संगठन बनाने पर हमे बैंक के माध्यम से कम दर पर नाबार्ड ऋण उपलब्ध कराता है। उन्होने कहा किसानो के अलग-अलग होने पर उनकी पहुंच केवल स्थानीय बाजार तक होती है जबकि संगठन बनाने पर व माल की अधिकता के आधार पर उन्हे बाजार स्वयं मिल जाता है। उन्होने कहा कृषि पर आने वाली लागत को सभी लोग इकठ्ठा ले तो लागत कम आयेगी। उन्होने कहा सरकार के माध्यम से जो योजनाएं चलाई जा रही है संगठन के माध्यम से उनका लाभ आसानी से मिल सकता है। नाबार्ड के विशाल शर्मा ने कार्यशाला मे बताया उत्पादन संगठन किसानो, दुग्ध उत्पादको, बुनकरो, ग्रामीण कारीगरो, शिल्पियो आदि जैसे प्राथमिक उत्पादको द्वारा गठित विधिक निकाय है। किसानो या किसान संगठन द्वारा गठित उत्पादक संगठन को कृषक उत्पादन संगठन कहते है। उन्होने बताया प्रथम चरण मे 10 किसान मिलकर भी पंजीकरण कर संगठन बना सकते है। उन्होने बताया जनपद मे अभी तक डा0 अमित श्रीवास्तव द्वारा 250 किसानो को जोडते हुए इंस्टीट्यूट आॅफ सोशल डवलपमंेट व हीरा जंगपागी द्वारा 425 किसानो को जोडते हुए महिला कल्याण संस्था कृषक उत्पादन संगठन बनाया है।
कार्यशाला मे मुख्य कृषि अधिकारी डा0 अभय सक्सेना, जिला उद्यान अधिकारी डा0 रामेश्वर सिंह, सहायक गन्ना आयुक्त धरमवीर सिंह, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी, प्रगतिशील किसान व संगठन के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *