देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केन्द्रीय मंत्री श्री अनंत कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘अनंत जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुखी हूं। ना सिर्फ मैंने एक मित्र खोया है बल्कि हमने एक कुशल प्रशासक व लोकप्रिय नेता भी खो दिया। इस दुःख की घड़ी में अनंत जी के परिवारजनों के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर सभी को इस असहनीय कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें।’’