कोटद्वार/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। धूमाकोट में बमेड़ीसैण से कोटद्वार जा रही जीएमओयू की बस पुश्ता ढहने से खाई में जा गिरी, जिसमें बस मालिक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, नैनीडांडा ब्लॉक के बमेड़ीसैण से मिनी बस(UA11-0835) कोटद्वार जा रही थी। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7.45 बजे धुमाकोट-भौन मोटर मार्ग पर इंटर कॉलेज के पास पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। पहाड़ी की ओर से रास्ता न मिलने के कारण ड्राइवर ने पुश्ते के ऊपर से बस निकालनी चाही, तभी पुश्ता ढहने के कारण बस दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा सुबह करीब 7.45 बजे का है। बस में 3 लोग सवार थे। बस के खाई में गिरते ही बस मालिक बलवीर सिंह नेगी(60) की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घायल बच्चन सिंह(51) पुत्र देवी सिंह लैंसडोन व संजय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह(28) गंभीर घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
राहत दल को पहुंचने में लगा दो घटे से अधिक का समय
धुमाकोट-भौन के बीच दो जगहों पर सड़क में मलबा आने के कारण बचाव दल को मौके पर पहुंचने में दो घटे से अधिक का समय लग गया। इस बीच ग्रामीण बस में सवार तीनो लोगों को खाई से बहार निकाल लाए।