खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चलाया अभियान

रूद्रपुर। जिलाधिकारी डाॅ.नीरज खैरवाल ने होली त्यौहार के मध्यनज़र रखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की समय-समय पर गुणवत्ता जाॅच ने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि जनपद में यूपी व अन्य राज्यों से आने वाले खाद्य पदार्थों पर भी पैनी नज़र रखी जाये ताकि जनपद लोगों को अच्छी गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इसलिए समय-समय पर प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जायें तथा जाॅच सैम्पल तत्काल लेब को प्रेषित किये जायें।
जिलाधिकारी से प्राप्त आदेशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा वृहद्ध अभियान चलाया। अभियान के अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा बाजपुर द्वारा बरहेनी क्षेत्र में निरीक्षण किया गया  तथा एक नमूना चाय का जाॅच हेतु लिया गया। जसपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा अभियान चलाकर मुख्य बाजार स्थित 21 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा एक नमूना दूध पैक्ड का लिया गया। गदरपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दिनेशपुर, गदरपुर बाजार में 9 दुकानों का निरीक्षण किया गया तथा दूध, मावा बर्फी, देशी, पनीर के 5 नमूने जाॅच हेतु लिए गये। पन्तनगर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा नगला चैराहा क्षेत्र में 16 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा सरसो तेल, खोया, बरगर, बर्फी, चाऊमीन, मोमो, रिफाइण्ड आॅयल के 07 नमूना सम्पल जाॅच हेतु लिए गये। सितारगंज के खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा शक्तिफार्म में अभियान चलाकर 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया तथा मावा बर्फी, मावा, चीनी, के 04 नमूने जाॅच हेतु लिए गऐ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *