देहरादून। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए गणतंत्र दिवस पर विभाग के 52 अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित होंगे। परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले समारोह में राज्यपाल इन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।
जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस-2019 पर सेवा आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान करने की घोषणा की गई है। इनमें उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से वीरेन्द्र सिंह रावत (पुलिस उपाधीक्षक देहरादून), प्रकाश चन्द्र देवली (पुलिस उपाधीक्षक पीटीसी नरेन्द्रनगर), धन सिंह तोमर (पुलिस उपाधीक्षक/सहायक सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर), महेश चन्द्र जोशी (पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर), रमेश कुमार पाल (निरीक्षक एम/अनुभाग अधिकारी पुलिस मुख्यालय देहरादून) और राजेन्द्र सिंह नेगी (प्लाटून कमाण्डर 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर) शामिल हैं। इसके अलावा विशिष्ट कार्य के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से संजय उप्रेती (निरीक्षक एसडीआरएफ), सतीश शर्मा (उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एसडीआरएफ), मनोज सिंह रावत (उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एसडीआरएफ), रवि चौहान (लीडिंग फायरमैन एसडीआरएफ उत्तराखंड), रोशन कोठारी (लीडिंग फायरमैन एसडीआरएफ उत्तराखंड), वीरेन्द्र प्रसाद काला (आरक्षी नागरिक पुलिस एसडीआरएफ), सूर्यकान्त उनियाल (आरक्षी नागरिक पुलिस एसडीआरएफ), मनोज जोशी (आरक्षी नागरिक पुलिस एसडीआरएफ), विजेन्द्र कुड़ियाल (आरक्षी नागरिक पुलिस एसडीआरएफ), प्रवीण सिंह (फायरमैन एसडीआरएफ), योगेश रावत (फायरमैन एसडीआरएफ), सुशील कुमार (आरक्षी एसडीआरएफ), दिगम्बर सिंह (आरक्षी एसडीआरएफ) सम्मानित किए जाएंगे।
इनके अलावा उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न के लिए भी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों की घोषणा की गई है, जिन्हें गणतंत्र दिवस पर पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस मुख्यालय में सम्मान चिह्न से अलंकृत किया जाएगा। अराजपत्रित अधिकारी/कर्मचारी को सम्मान चिह्न के साथ पांच हजार और दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इनमें उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न के लिए चार अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। नित्यानन्द पंत (निरीक्षक नागरिक पुलिस जनपद नैनीताल), हरीश मोहन मठपाल (उप निरीक्षक एम पुलिस मुख्यालय देहरादून), शिव प्रसाद (उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी परिवहन एसटीएफ), मोहन राम (उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी अभिसूचना पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) हल्द्वानी), विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न से जसवीर सिंह (आरक्षी नागरिक पुलिस देहरादून) को सम्मानित किया जाएगा।
सराहनीय सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सुरजीत कुमार (पुलिस उपाधीक्षक द्यमसिंहनगर), महेश चन्द्र (निरीक्षक एम/गोपनीय सहायक पुलिस मुख्यालय देहरादून), मोहन लाल (दलनायक आईआरबी-द्वितीय हरिद्वार), ललित मोहन भट्ट (रेडियो केन्द्र अधिकारी बागेश्वर), योगेन्द्र प्रसाद (द्वितीय अग्निशमन अधिकारी चमोली), मदन मोहन ढ़ौडियाल (उपनिरीक्षक अभिसूचना मुख्यालय देहरादून), दर्शन सिंह (प्लाटून कमाण्डर विशेष श्रेणी आईआरबी प्रथम रामनगर नैनीताल), लक्ष्मण राम ( प्लाटून कमाण्डर विशेष श्रेणी 46वीं पीएसी रुद्रपुर), मोहन सिंह (प्लाटून कमाण्डर विशेष श्रेणी 46वीं पीएसी रुद्रपुर), प्यारे लाल ( हेड कांस्टेबल प्रोन्नत नागरिक पुलिस बागेश्वर), तनवीर अब्बास (हेड कांस्टेबल प्रोन्नत नागरिक पुलिस ऊामसिहंनगर), सतीश चन्द्र (उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी देहरादून), रमेश चन्द्र देवरानी (उप निरीक्षक विशेष श्रेणी नागरकि पुलिस ऊधमसिंहनगर), केदार दत्त (उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी नागरिक पुलिस चम्पावत), जगदीश राम (प्लाटून कमाण्डर विशेष श्रेणी 46 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर), विक्रम सिंह (प्लाटून कमांडर विशेष श्रेणी 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर), शान्ति प्रकाश (उप निरीक्षक विशेष श्रेणी सीआईडी खंड देहरादून) और रोहन सिंह (हेड कांस्टेबल नागरिक पुलिस नैनीताल) को सम्मानित किया जाएगा।
विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न के लिए धर्मेन्द्र सिंह रौतेला ( उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन देहरादून), नरेश राठौर (उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस /थानाध्यक्ष सहसपुर देहरादून), मोहन चन्द्र पाण्डे (उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस जनपद ऊधमसिंहनगर), नीरज कुमार (प्लाटून कमाण्डर एटीएस/40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार), मदन सिंह (हेड कांस्टेबल कमाण्डो, एटीएस,/40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार), लोकेन्द्र सिंह बिष्ट (उपनिरीक्षक अभिसूचना ऊधमसिंहनगर), जगदेव सिंह ( हेड कांस्टेबल विशेष श्रेणी उत्तराखण्ड सदन नई दिल्ली), अनिल कुमार (आरक्षी नागरिक पुलिस देहरादून), आशीष रावत (उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस देहरादून), मुनीत कुमार (आरक्षी पुलिस मुख्यालय देहरादून), संदीप नेगी (निरीक्षक नागरिक पुलिस एसटीएफ), आशुतोष सिंह (उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एसटीएफ), वेद प्रकाश भट्ट ( मुख्य आरक्षी एसटीएफ), विजेन्द्र चौहान (आरक्षी एसटीएफ) और लोकेन्द्र सिंह (आरक्षी एसटीएफ) के नाम की घोषणा की गई है।