गांधी व शास्त्री की जयंती को ही भूल गई भाजपा

देहरादून। गांधी और शास्त्री ने नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा गांधी व शास्त्री की जयंती को ही भूल गई। भाजपा मुख्यालय में गांधी व शास्त्री को याद करने वाला कोई नहीं था।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट जहां मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में नजर आए, वहीं अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी नदारद थे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सोमवार को पूरे देश में मनाई गई लेकिन गांधी और शास्त्री के आदशरे को वर्तमान समय में प्रासंगिक होने की बात कहने वाली प्रदेश भाजपा अपने मुख्यालय में न ही गांधी और न ही शास्त्री को याद कर पाई। उल्लेखनीय है कि पार्टी अध्यक्ष अजय भट्ट सरकार द्वारा आयोजित गांधी और शास्त्री की जयंती मनाने में ज्यादा व्यस्त रहे। इसलिए वे भाजपा मुख्यालय में गांधी और शास्त्री की जयंती मनना ही भूल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *