गीता पाठ की ट्रॉफी मानव भारती स्कूल के नाम

अंतरविद्यालयी गीता पाठ का आयोजन, 16 स्कूल शामिल हुए प्रतियोगिता में
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। अंतरविद्यालयी गीता पाठ प्रतियोगिता की ट्रॉफी मानव भारती स्कूल के नाम हो गई। मानवभारती स्कूल लगातार चार वर्ष से गीता पाठ प्रतियोगिता की ट्रॉफी जीत रहा है। विजयी टीम को स्कूल में पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया।
कासीगा स्कूल में आयोजित गीता पाठ प्रतियोगिता में 16 विद्यालय शामिल हुए। मानव भारती स्कूल की टीम में एकादश अध्याय के नौ श्लोकों का गायन करना था। साथ ही, सभी श्लोकों के अर्थ भी बताने थे। छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षक डॉ. अनंतमणि त्रिवेदी के निर्देशन में श्लोकों का शुद्ध उच्चारण में सस्वर पाठ किया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के अध्यक्ष प्रो. प्रेमचंद शास्त्री और कासीगा स्कूल की संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. नूतन स्मृति ने मानवभारती स्कूल के समूह की प्रशंसा की।
मानवभारती स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव सिंघल ने प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षक डॉ. त्रिवेदी की सराहना की। उन्होंने प्रार्थना सभा में प्रतियोगी छात्र-छात्राओं श्रेया मधवाल, वैष्णवी चौहान, रिया मल्होत्रा, कुशाग्र कुकरेती, ऋषभ गुसाईं, अंशिका मिश्रा, श्रेया थपलियाल, आनंद सिंह रावत, अंजलि रावत, स्नेहा यादव, स्तुति कंटूर को सम्मानित किया। डॉ. त्रिवेदी ने बताया कि लगातार चार वर्ष से मानव भारती स्कूल चल विजयोपहार जीत रहा है। अब स्थाई रूप से स्कूल को चल विजयोपहार प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *