देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय गोरखा मोर्चा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सारिका प्रधान को सौंपी गई है। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन जेबी कार्की ने बताया कि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे सेवानिवृत्त कैप्टन पीएस कार्की का स्वास्थ्य खराब होने के चलते सारिका प्रधान को ये जिम्मेदारी दी गई है।