गौ माता को राष्ट्रमाता बना दो भारत पुनः बन जायेगा विश्वगुरू : गोपाल मणि

देहरादून। गौ माता को राष्ट्रमाता बना दो भारत पुनः विश्वगुरू बन जायेगा। यह उद्गार गौकथा मर्मज्ञ गोपाल मणि महाराज ने आज तृतीय दिवस की धेनुमानस गौ कथा में परेड ग्राउण्ड में सैकड़ों गौ भक्तों के समक्ष व्यक्त किये।
गोपाल मणि महाराज ने कहा कि गाय कोई सामान्य पशु नहीं बल्कि प्राचीन ऋषि मुनि परम्परा का आधार तत्व है। गौ माता धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को प्रदान करने वाली है। सनातन धर्म में 33 करोड़ देवी देवताओं का महत्व है, किन्तु लौकिक रूप में मात्र गौ माता के पूजन और सेवा से ही 33 करोड़ देवी देवताओं का पूजन स्वयं ही हो जाता है। गौ माता का भारत सरकार से सवाल है, क्यों मेरा बुरा हाल है? क्यों बुरा हाल है. सद्गुरू महाराज हमारा, गौ माता की सेवा बतौंदी., प्यारो मेरो मुलुक, मेरो पहाड़., जैसे सुमधुर भजनों के माध्यम से वातावरण और भी भक्तिमय हो गया।
18 फरवरी 2018 को रामलीला मैदान दिल्ली में गौ माता के लिए निर्णायक कार्यक्रम के लिए भी लोगों से अधिक से अधिक संख्यां में जुड़ने का आहवान किया गया है। इससे पूर्व सीताशरण जी महाराज ने सुमधुर गौ कथा का धेनुमानस ग्रन्थ के आधार पर वाचन किया। आज के कार्यक्रम में बलबीर सिंह पंवार, मनोहर लाल जुयाल, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत, अशोक मिश्रा, शूरवीर सिंह मटूड़ा, उषा पंवार, सरला मैठाणी, सुधा ध्यानी, रोशनी चमोली, कौशल भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *