रूद्रपुर। उत्तराखण्ड राज्य मे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम विभाग के अन्तर्गत समस्त जनपदों मे ग्रोथ सेंटर स्थापित किये जाने है। जनपद मे ग्रोथ सेंटर स्थापित किये जाने हेतु जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे सम्बन्धित अधिकारियो को जिलाधिकारी द्वारा ग्रोथ सेंटर खोलने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय से कहा वे समस्त विभागो से प्रस्ताव प्राप्त करते हुए जनपद मे 01 प्रगतिशील ग्रोथ सेंटर बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होने कहा ग्रोथ सेंटर खुलने से लोगो को कृषि, उद्यान व अन्य क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी हो सकेगी। उन्होने कहा ग्रोथ संेटर की स्थापना से जनपद आकांक्षी जिले के रूप मे और अधिक विकसित हो सकेगा। जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्ड खटीमा मे पहेनियां क्लस्टर मे विभिन्न विभागो द्वारा किये जाने वाले कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होने कहा ग्रोथ संेटर के स्थापित होने से जो काश्तकार लोन लेकर कार्य करते है उस धनराशि को सही जगह लगाकर फायदा उठा सकते है। उन्होने कहा ग्रोथ सेंटर के स्थापित होने से जहां लोगो को जानकारियां उपलब्ध होगी वही उस क्षेत्र के लोग अपना स्वरोजगार स्थापित कर स्वावलम्बी बन सकेंगे। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय, महाप्रबन्धक उद्योग चंचल सिंह वोहरा, जिला पर्यटन अधिकारी बीसी त्रिवेदी, लीड बैंक अधिकारी मधुसूदन सुमन, मुख्य कोषाधिकारी भूपेन्द्र प्रसाद काण्डपाल, जिला उद्यान अधिकारी डा0 रामेश्वर सिंह, ओसी कलेक्ट्रेट मनीष बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।