जनता ने लगाई PM के नेतृत्व और विकासवादी नीतियों पर मुहर : CM रावत

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। लोकतंत्र की एक बार फिर जीत होने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवादी नीतियों पर मुहर लगाई है।
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की आज फिर जीत हुई है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवादी नीतियों पर मुहर लगाई है। विपक्ष इस हार से बौखला गया है। उनका कहना था कि मोदी सरकार ने पिछले पांच सालों में ऐसे कार्य किएए जो आजादी के बाद से अब तक नहीं हुए। उत्तराखंड को उन्होंने विकास की कई महत्वपूर्ण योजनाओं को तोहफा दिया है। इसी बीच मुख्यमंत्री ने EVM को लेकर विपक्ष के नेताओं के रवैये को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि जैसा अंदेशा था कि विपक्ष हार का ठीकरा EVM पर फोड़ेगा, वैसा ही हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईवीएम से चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *