देहरादून। जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने बाल कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए उनके द्वारा किये गये बाल गृहों के निरीक्षण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सरकारी और स्वैच्छिक संगठनों द्वारा संचालित प्रत्येक बालगृहों में बच्चों के समुचित विकास, रहन-सहन, लालन-पालन, शिक्षा सुरक्षा इत्यादि व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए सी.डब्लू.सी कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिये। उन्होंने किशोर न्याय अधिनियम के तहत् विभिन्न मामलों के निस्तारण ओर बच्चों के समेकित विकास हेतु हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को भी विभिन्न बाल सुधार गृहों में रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और समय-समय पर स्वास्थ्य से सम्बन्धित आवश्यक सहयोग भी प्रदान करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, सी.डब्लू.सी अध्यक्ष सुधा देवरानी, सदस्य सुधीर भट्ट, एल.पी.ओ आशा भण्डारी और पी.ओ सम्पूर्ण भट्ट उपस्थित थे।