लखनऊ। गठबंधन के करीब 40 दिन बाद SP-BSP में सीटों का बँटवारा हो गया है। BSP की तरफ से जारी की गई लिस्ट में SP के खाते की 37 सीटों के साथ BSP की सभी 38 सीटों की जानकारी भी साझा की गई है। राष्ट्रीय लोकदल को भी तीन सीटें दी गई हैं।
आपको बता दें कि 12 जनवरी को मायावती और अखिलेश के बीच गठबंधन पर मुहर लगी थी। खास बात ये है कि SP की झोली में जो 37 सीटें मिली हैं उनमें 8 सीटें अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हैं, जबकि BSP के खाते में जो 38 सीटें गई हैं उनमें 10 अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हैं। इस सबके बीच अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल ने भी साफ कर दिय़ा है कि वो गठबंधन के साथ ही रहेंगे और कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगे। दरअसल चर्चाएं ये थीं कि कांग्रेस शिवपाल सिंह और जयंत चौधरी के संपर्क में है और इनको अपने साथ मिला कर गठबंधन बना सकती है।
रालोद की सीटें-
बागपत, मुजफ्फरनगर और मथुरा
सपा की झोली में गई सीटें:
1. कैराना 2. मुरादाबाद 3. रामपुर 4. संभल 5. गाजियाबाद 6. हाथरस 7. फिरोजाबाद 8. मैनपुरी 9. एटा 10. बदायूं 11. बरेली 12. पीलीभीत 13. खीरी 14. हरदोई 15. उन्नाव 16. लखनऊ 17. इटावा 18. कन्नौज 19. कानपुर 20. झांसी 21. बांदा 22. कौशांबी 23. फूलपुर 24. इलाहाबाद 25. बाराबंकी 26. फैजाबाद 27. बहराइच 28. गोंडा 29. महाराजगंज 30. गोरखपुर 31. कुशीनगर 32. आजमगढ़ 33. बलिया 34. चंदौली 35. वाराणसी 36. मिर्जापुर 37. राबर्ट्सगंज
बसपा की झोली में गई सीटें:
1. सहारनपुर 2. बिजनौर 3. नगीना 4. अमरोहा 5. मेरठ 6. गौतमबुद्धनगर 7. बुलंदशहर 8. अलीगढ़ 9. आगरा 10. फतेहपुर सीकरी 11. आंवला 12. शाहजहांपुर 13. धौरहरा 14. सीतापुर 15. मिश्रिख 16. मोहनलालगंज 17. सुल्तानपुर 18. प्रतापगढ़ 19. फर्रुखाबाद 20. अकबरपुर 21. जालौन 22. हमीरपुर 23. फतेहपुर 24. अंबेडकरनगर 25. कैसरगंज 26. श्रावस्ती 27. डुमरियागंज 28. बस्ती 29. संतकबीरनगर 30. देवरिया 31. बांसगांव 32. लालगंज 33. घोसी 34. सलेमपुर 35. जौनपुर 36. मछलीशहर 37. गाजीपुर 38 भदोही.