हरिद्वार/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। योग करते दिखायी देनेे वाले योग गुरु बाबा रामदेव इस बार किसान के रूप में नजर आए। पतजंलि के खेतों में पहुंचे योग गुरू ने सन्यासियों को सिखाने के लिए गेहूं की फसल काटी।
आपने योग गुरू बाबा रामदेव को हमेशा योग करते हुए देखा होगा, लेकिन इस बार वह एक कुशल किसान के रूप में नजर आए। दरअसलए योगगुरु पतंजलि के खेतों में पहुंचेए जहां उन्होंने सन्यासियों को सिखाने के लिए गेहूं की फसल काटी। जानकारी के अनुसार बुधवार को सन्यासी खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। उसी दौरान योग गुरु बाबा रामदेव भी खेत में पहुंचे और खुद फसल काटी और उन्हें बताया कि गेहूं की फसल काटने के दौरान किन.किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए। फसल काटने के बाद खेत में ठूंठ खड़े रह जाते हैंए इससे बचने के लिए फसल कैसे काटनी चाहिए। बाबा ने एक कुशल किसान की तरह फुर्ती से फसल काटते हुए सन्यासियों को फसल काटने की दीक्षा दी। बता दें कि योग गुरु बाबा रामदेव से बीते साल सभी जाति वर्ग के सन्यासियों ने दीक्षा ली थी। यह सन्यासी पतंजलि में रहते हैं। धर्म और आध्यात्म के अलावा उन्हें खेती जैसे कार्यों में भी दक्ष किया जाता है।