देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भारत सरकार ने 59 मोबाइल एप को प्रतिबंधित कर दिया है। इसमें टिकटॉक, यूसी ब्राउसर और अन्य चाइनीज एप शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए के तहत इन 59 एप्स को ब्लॉक करने का निर्णय लिया है। बताया गया कि ये एप भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा हैं। चीन इन एप के सहारे भारतीय डेटा के साथ छेड़छाड़ कर सकता था, लिहाजा उक्त निर्णय लिया गया।