डीएम टिहरी व एसएसपी दून को किया गया सम्मानित

देहरादून। पोषण अभियान व बेटी बचाओ अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के द्वारा सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाॅल में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी टिहरी सोनिका को पोषण अभियान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  श्रीमती निवेदिता कुकरेती को सखी ई.रिक्शा लाॅच में अहम योगदान व पोस्को में अपराधों के निवारण में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अलावा पोष्टिक आहार व बेटी बचाओं में अच्छा कार्य करने वाले जिला स्तरीय अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *