नैनीताल। कुमाऊं मंडल के तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। नौ को नोटिस जारी किया गया है। प्रभारी अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षका राइंका सौड़ के अनिल गड़िया, राइंका झिपा अल्मोड़ा अनुपमा चौहान और राउमावि लालनगरी की रुचिका की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इसके अलावा वंदना जोशी, कविता त्रिपाठी, शोभा बिष्ट, ममता भट्ट, सोनी पंत, नीमा जोशी, एकता कोटनाला, वीरपाल सिंह और कविता अग्रवाल को तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग देने का नोटिस जारी किया गया है। इस कार्यवाही के पीछे इन शिक्षको का वर्षो से नदारद रहना कारण बताया जा रहा है।