त्रिशक्ति सम्मेलन: विकास प्रदर्शनी का किया जाएगा आयोजन : डॉ भसीन

देहरादून। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि BJP के त्रिशक्ति सम्मेलन के अवसर पर परेड मैदान में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा । भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ भसीन ने बताया कि दो फरवरी को परेड मैदान में त्रिशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। इसमें विकास प्रदर्शनी के जरिए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की उपलब्धियां दिखाई जाएंगी। यह प्रदर्शनी कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों के लिए भी खुली रहेगी। इसमें टिहरी व हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की 28 विधानसभाओं के कार्यकताओं के लिए 28 पंजीकरण काउंटर भी लगाए जाएंगे।
विधानसभा संयोजक और प्रभारी बनाए
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा संयोजक और प्रभारियों की घोषणा की है। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि राजपुर रोड विधानसभा संयोजक हरीश डोरा, प्रभारी मानिक निधि शर्मा, मसूरी विधानसभा संयोजक निरंजन डोभाल, प्रभारी रणजीत भंडारी, रायपुर विधानसभा संयोजक त्रिलोक सिंह बिष्ट, प्रभारी सीता राम भट्ट, धर्मपुर विधानसभा संयोजक सुशील गुप्ता, प्रभारी रतन सिंह चौहान, कैंट विधानसभा संयोजक डा.उदय सिंह पुंडीर, प्रभारी विनोद शर्मा को बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *